trendsofdiscover.com

विधानसभा चुनाव में बीजेपी लहराएगी जीत का परचम, सिरसा की पांचों सीट होगी बीजेपी के नामः मुख्यमंत्री

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि अक्टूबर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। निश्चित रूप से इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी।

 | 
Haryana Pradesh
Haryana Pradesh

सिरसा: हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि अक्टूबर 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। निश्चित रूप से इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी। नायब सिंह को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सिरसा जिले के अंतर्गत आने वाली सभी पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा जीतेगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जनहितैषी सरकार है। है गरीबों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं जिनके फलस्वरूप गरीबों के तहत 100-100 गज के प्लॉट उपलब्ध करवाए गए हैं। 

उन्होंने एक के बाद एक कई के जीबन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हेप्पी योजना के पात्र परिवारों को 1000 किलोमीटर तक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की बेटी की शादी में राज्य सरकार द्वार एक लाख एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। 

संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस सहायता राशि को रजिस्ट्रेशन के उपरांत शादी से दो दिन पहले अवश्य उपलब्ध करवा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों _ व एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ जिनमें से छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। 

उन्होंने कहा कि संविधान खत्म करने का भ्रम फैलाया गया इसके बावजूद भी इस चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला को 78 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 3 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया इनमें गोरीवाला के लंबी में 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय, 4 करोड़ 43 लाख रुपये लागत से जिला में बनने वाले 26 उप स्वास्थ्य केंद्र, 2 करोड़ रुपये राशि से बनने वाली जनस्वास्थ्य विभाग की 4 ब्लॉक पब्लिक हेल्‍थ यूनिट, 4 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अनाज मंडी, सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी का विस्तारीकरण , 2 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाला गांव धोतड़ का खरीद केंद्र, गांव कमाल में 2 करोड़ 9 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से बनने वाला खरीद केंद्र, गांव गीदड़ खेड़ा से गंगा से गोदिकां तक 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाला लिंक रोड तथा 4 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से बनने वाले रायपुर वाया ढूकड़ा से बरुवाली द्वितीय (पंजाब हेड) होते हुए लिंक की परियोजना शामिल है।

Latest News

You May Like