trendsofdiscover.com

हरियाणा में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा उपचुनाव, इस सीट से पूर्व सीएम ने दिया था इस्तीफा, जानें

 
 | 
इस सीट से पूर्व सीएम ने दिया था इस्तीफा

Trends Of Discover, चंडीगढ़: हरियाणा में करनाल विधानसभा सीट के लिए लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होगा। पूर्व सीएम मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद यह खाली हुई थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ने तारीखों का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। हरियाणा में छठे फेज में 25 मई को मतदान होगा।

फ्लोर टेस्ट के दौरान मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया

हाल के दिनों में मनोहर लाल समेत पूरी कैबिनेट के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री का चेहरा बदल गया. इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट हुआ, जिसमें उन्होंने बहुमत हासिल कर लिया. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है.

करनाल विधानसभा चुनाव 25 मई में होंगे

मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली है, जिन्होंने अब अधिसूचना जारी कर दी है कि हरियाणा की करनाल विधानसभा सीट पर छठे चरण में चुनाव होगा। करनाल विधानसभा उपचुनाव मई में होंगे इस बीच, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मई में मतदान होगा

नायब सिंह सैनी लड़ सकते हैं चुनाव!

इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हरियाणा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री बने रहने के लिए नायब सिंह सैनी को छह महीने के भीतर विधायक बनना होगा. अन्यथा उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है. हालाँकि, उनके पास कई अन्य विकल्प भी हैं।

Latest News

You May Like