trendsofdiscover.com

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिनों में इन इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, जानें

 
 | 
हरियाणा

Trends Of Discover, चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड लगभग खत्म हो गई है, लेकिन अब मौसम फिर से बदल रहा है। कल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च से अभी दो दिन तक हल्की बारिश की उम्मीद है पिछले 24 घंटों में राज्य में दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है. प्रदेश में अधिकतम तापमान (दिन का) 6 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37 डिग्री दर्ज किया गया।

सिरसा में तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फिलहाल 20 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर है. केवल यमुनानगर और अंबाला में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से देखने को मिलेगा।

24 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे दिन का तापमान थोड़ा नरम रहेगा, लेकिन रात का तापमान थोड़ा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।

शुक्रवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। दिन के साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में 7 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यह 19 डिग्री के पार पहुंच गया है।

महेंद्रगढ़ के नारनौल में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मेवात में पारा 33.3 डिग्री रहा. हिसार में तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात का पारा भी तेजी से बढ़ रहा है।

Latest News

You May Like