trendsofdiscover.com

हरियाणा के नए CM नायब ने कच्चे कर्मचारियों को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब इन कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का, जानें

 | 
अब इन कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का

Trends Of Discover, चंडीगढ़: नए मुख्यमंत्री के द्वारा HKRN, Outsourcing के तहत लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के निर्णय के बाद हरियाणा प्रदेश में खुशी की लहर चल पड़ी है।  हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद विपक्षी खेमे में हड़कम्प है। 

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ग्रुप-बी, सी और डी में 5 से 10 साल की अवधि से सेवारत अनुबंध कर्मचारियों के बारे में तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।

कच्चे कर्मचारियों और कौशल रोजगार के तहत लगे कर्मचारियों को जिनका एक्सपीरियंस 5 साल से ज्यादा है। उनके नाम 16 मार्च 2024 तक मुख्य कार्यालय में मांगे गए है।  हरियाणा सरकार द्वारा अब 5 साल से ज्यादा से कार्यरत कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। बहुत अधिक कच्चे कर्मचारी है जो बीते लम्बे समय से सरकार से रेगुलर किए जाने की गुहार लगा रहे थे । अब नायब सैनी में मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके द्वारा कच्चे कर्मचारियों और HKRN कर्मचारियों को दी गई सौगात से हर तरफ खुशियो का माहौल है।

हरियाणा की नायब सैनी सरकार अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। 

इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा में 7 साल से अधिक परंतु 10 वर्ष से कम की सेवा अवधि वाले अनुबंधित कर्मचारियों की कुल संख्या का विवरण मांगा गया है। इसी तरह, ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों का भी विवरण मांगा गया है, जिनकी सेवा अवधि 5 साल से अधिक लेकिन 7 साल से कम है।

इसके अतिरिक्त, पत्र में ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की भी आवश्यकता पर बल दिया गया है, जिन्होंने ग्रुप-बी, सी और डी में 10 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है।

 

Latest News

You May Like