trendsofdiscover.com

उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक हीट वेव का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 | 
UP Weather Forecast

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिक लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश की भी आशंका है. पिछले 24 घंटों में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कानपुर सबसे गर्म जिला रहा। आइए जानते हैं इस संबंध में अधिक जानकारी.

कानपुर सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी में सबसे अधिक तापमान कानपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आगरा में 45.2 डिग्री सेल्सियस, बागपत में 44.7 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 44.7 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पछुआ हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी
भीषण गर्मी फिर से अपना रूप दिखा रही है। सोमवार को पुरवा हवा कमजोर हो गई और पछुआ ने जोर पकड़ लिया। इस बीच सुबह तापमान बढ़ने लगा। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है।

आंधी और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। दिन में बादलों का आना-जाना शुरू हो जाएगा और उसके बाद आंधी और बूंदाबांदी होगी। हालांकि, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

6 जून से फिर लू चलने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती दबाव क्षेत्र और विक्षोभ के कारण तापमान में पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी गिरावट आई है। यह स्थिति 5 जून तक जारी रहेगी, लेकिन 6 से 7 जून के बीच पछुआ हवाएं फिर से गर्मी बढ़ाने लगेंगी और गर्मी जारी रहने की उम्मीद है.

Latest News

You May Like