trendsofdiscover.com

Sirsa News: शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने बंदूक से हवा में की हर्ष फार्यरिंग, पुलित्त ने दोनों पर दर्ज की FIR

 | 
police station badagudha

सिरसा: शादी में हवा में हर्ष फायरिंग करने वाली नव दंपती के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपी युवक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना बड़ागुढ़ा पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिला के गांव बुढाभाणा में 29 फरवरी 2024 को अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू की शादी थी। 

इस दौरान खुशी में झूमते हुए दूल्हे अंग्रेज सिंह ने अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ बंदूक से हवा में हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग का ये वीडियो बड़ागुढ़ा पुलिस थाने में तैनात सिक्‍योरिटी एजेंट एएसआई सुखविंद्र सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप में देखा। इसके बाद सिक्‍योरिटी एजेंट एएसआई सुखविंद्र सिंह ने वीडियो के बारे में तमाम जानकारी जुटानी शुरू कर दी। 

उसे पता लगा कि हर्ष फायरिंग करने वाला गांव बुढाभाणा निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजू व उसकी पत्नी राजविंदर कौर है। दोनों ने 29 फरवरी को अपनी शादी में हवा में बंदूक से फायरिंग की थी। इसके बाद सिक्‍योरिटी एजेंट सुखविंद्र सिंह ने बड़ागुढ़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत में सिक्‍योरिटी एजेंट सुखविंद्र सिंह का कहना है कि शादी में दुल्हा- दुल्हन ने हवा में जिस प्रकार हर्ष फायरिंग की उससे आमजन की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मदन का कहना है कि आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 285 व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। 

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी अंग्रेज सिंह के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वह इन मामलों में सिरसा, हिसार व राजस्थान की जेल में रह चुका है।

Latest News

You May Like