trendsofdiscover.com

हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज, आज रात से मौसम विभाग का 8 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट, जानें...

 | 
  हरियाणा मौसम

Trends Of Discover, नई दिल्ली: रविवार से चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते 18 फरवरी तक बारिश की संभावना है

हालांकि 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में कम रहेगा, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट है। 19 फरवरी और चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है

इसके साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि की भी आशंका है। 21 और 22 फरवरी को मौसम खराब रहेगा, कुछ हिस्सों में बारिश होगी.

Latest News

You May Like