Gold Silver Price Update: आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में गोल्ड रेट

नई दिल्ली, 21 दिसंबर 2024: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट सोने का दाम (24 carat gold price) अब 76,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है जो पिछले दिन के मुकाबले 350 रुपये की कमी दर्शाता है। यह लगातार चौथा दिन है जब सोने की कीमतों में गिरावट ( gold prices fall ) दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दाम भी गिरकर 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं जो कल के 92,500 रुपये से 2,000 रुपये कम है।
सोने की कीमतें क्यों हो रही हैं कम?
विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में मांग में कमी के कारण सोने और चांदी की कीमतें घटी हैं। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कमी ( interest rates Reduction ) के संकेत और निवेशकों की सतर्कता से वैश्विक बाजार में सोने की मांग में गिरावट आई है। इसके अलावा स्थानीय ज्वैलर्स और व्यापारियों की कमजोर मांग ने भी कीमतों को नीचे की ओर धकेला है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर होगी 26000 रुपये
देश में 75,500 रुपये का स्तर सोने की कीमतों के लिए समर्थन प्रदान कर सकता है। हालांकि ब्याज दरों में बदलाव और आने वाले आर्थिक आँकड़ों से कीमतों में और उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।
क्या 2025 में बढ़ेगी सोने की कीमत?
विश्लेषकों के अनुसार 2025 में सोने की कीमतों में उछाल देखा जा सकता है। संभावना है कि अगले साल 10 ग्राम सोने की कीमत 90,000 रुपये तक पहुँच जाए। इसका मतलब यह है कि वर्तमान में सोने में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।
सोने की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं जैसे वैश्विक आर्थिक संकेत, अमेरिका के आर्थिक आँकड़े और फेडरल रिजर्व के निर्णय। इन कारकों के चलते सोने का बाजार आने वाले समय में भी अस्थिर रह सकता है।
आज के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम) | 24 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम) |
---|---|---|
बेंगलुरु | ₹70,400 | ₹76,800 |
भुवनेश्वर | ₹70,400 | ₹76,800 |
अहमदाबाद | ₹70,450 | ₹76,850 |
पटना | ₹70,450 | ₹76,850 |
कोलकाता | ₹70,400 | ₹76,800 |
मुंबई | ₹70,400 | ₹76,800 |
लखनऊ | ₹70,550 | ₹77,280 |
गुड़गांव | ₹70,550 | ₹77,280 |
जयपुर | ₹70,550 | ₹77,280 |
गाजियाबाद | ₹70,550 | ₹76,950 |
नोएडा | ₹70,550 | ₹76,950 |
दिल्ली | ₹70,550 | ₹76,950 |
चांदी की कीमतें भी घटीं
आज चांदी की कीमतें भी गिरकर 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई हैं। यह गिरावट 2,000 रुपये की है क्योंकि कल चांदी का भाव 92,500 रुपये था।
शादी के लिए उपयुक्त समय
अगर आप शादी की तैयारियों में हैं तो यह समय सोने की खरीदारी के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। मौजूदा कीमतें 2025 में अनुमानित वृद्धि से पहले निवेश के लिए भी अनुकूल हो सकती हैं।