Business News

Gold Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट

नई दिल्ली: अगर आप भी सोना (gold) खरीदने का प्लान बना रहे थे तो जनाब! आपके लिए ख़ुशखबरी है। सोने-चांदी (gold-silver) के भाव में इन दिनों गज़ब का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

कल बजट के बाद सोने के रेट (gold price) में उछाल आया, लेकिन आज कीमतें फिर से नॉर्मल (normal) हो गई हैं। ऐसे में अगर आप नया नेकलेस (necklace) या ब्रेसलेट (bracelet) लेने की सोच रहे हैं तो ये बढ़िया मौका हो सकता है।

February 2025 Rules: ATM से Cash निकालने वालों को तगड़ा झटका, 1 फरवरी से हो गए ये बड़े बदलाव

सोने के दाम में नो चेंज

अगर हम आज के ताज़ा गोल्ड प्राइस (gold price today) की बात करें तो 22 कैरेट सोना ₹76,700 और 24 कैरेट सोना ₹80,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्टेबल (stable) है। यानी सोने के दाम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन चांदी की कीमत थोड़ी कम हो गई है। चांदी के दीवानों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि आज इसका भाव गिरा है।

22 कैरेट vs 24 कैरेट

अब सवाल ये है कि 22 कैरेट या 24 कैरेट – कौन सा खरीदें? देखिए 22 कैरेट गोल्ड 91.6% शुद्ध होता है और इसे ज्यादातर ज्वेलरी (jewellery) बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है लेकिन यह बहुत नाज़ुक होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल ज्यादातर सिक्के (coins) और गोल्ड बार (gold bars) बनाने में किया जाता है।

अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो ध्यान दें कि वह हॉलमार्क (hallmark) ज़रूर हो वरना धोखा होने के पूरे चांस (chance) हैं। बहुत से ज्वेलर्स 22 कैरेट की जगह 89% शुद्ध सोना देकर भी पूरा पैसा वसूलते हैं इसलिए हमेशा ज्वेलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क चेक करना न भूलें।

February 2025 Rules: आज 1 फरवरी से बदल गए ये बड़े नियम, जानिए जेब ढीली होगी या मिलेगी राहत?

आपके शहर में कितना महंगा या सस्ता?

अब जानिए आपके शहर में गोल्ड के ताजा रेट (gold rate today):

👉 आगरा:
22 कैरेट: ₹77,100 | 24 कैरेट: ₹80,960

👉 अहमदाबाद:
22 कैरेट: ₹77,140 | 24 कैरेट: ₹81,000

👉 बेंगलुरु:
22 कैरेट: ₹77,250 | 24 कैरेट: ₹81,110

👉 भोपाल:
22 कैरेट: ₹76,850 | 24 कैरेट: ₹80,690

👉 भुवनेश्वर:
22 कैरेट: ₹77,850 | 24 कैरेट: ₹81,740

👉 चंडीगढ़:
22 कैरेट: ₹77,100 | 24 कैरेट: ₹80,960

👉 चेन्नई:
22 कैरेट: ₹76,110 | 24 कैरेट: ₹79,910

👉 देहरादून:
22 कैरेट: ₹77,110 | 24 कैरेट: ₹80,960

👉 फरीदाबाद:
22 कैरेट: ₹77,090 | 24 कैरेट: ₹80,960

👉 गुरुग्राम:
22 कैरेट: ₹77,110 | 24 कैरेट: ₹80,960

👉 गुवाहाटी:
22 कैरेट: ₹77,850 | 24 कैरेट: ₹81,740

👉 हैदराबाद:
22 कैरेट: ₹76,100 | 24 कैरेट: ₹79,910

👉 जयपुर:
22 कैरेट: ₹77,140 | 24 कैरेट: ₹81,000

बजट के बाद क्यों बढ़ता है सोने का भाव?

हर साल बजट (budget) के दौरान सोने के दामों में उछाल देखा जाता है। इसका एक बड़ा कारण है कि इन्वेस्टर्स (investors) सोने में ज्यादा पैसा लगाना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा डिमांड (demand) बढ़ने के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट (global market) में उतार-चढ़ाव का भी असर पड़ता है।

अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैंतो थोड़ा वेट (wait) करें क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें घट भी सकती हैं। लेकिन अगर कोई फंक्शन (function) या शादी (wedding) का सीजन चल रहा है और आपको ज्वेलरी की जरूरत है, तो मौजूदा दाम पर खरीद लेना ही सही रहेगा।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! Haryana की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button