खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का धमाका, खोजी ना बलमुआ दिया बारी गाने ने मचाया तहलका

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी हमेशा से फैंस के दिलों पर राज करती आई है। दोनों जब भी साथ आते हैं तो धमाल मचा देते हैं।
रोमांस (Romance), मस्ती (Masti) और जबरदस्त केमिस्ट्री (Chemistry) के साथ इनका हर गाना यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड करता रहता है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म दुल्हिन गंगा पार के (Dulhin Ganga Paar Ke) ने भी बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धूम मचाई थी। इसी फिल्म का सुपरहिट गाना खोजी ना बलमुआ दिया बारी आज भी लोगों के दिलों पर छाया हुआ है।
Samay Raina के शो में Ranveer Allahbadia की भद्दी टिप्पणी पर बवाल, महिला IAS की पोस्ट हुई वायरल
व्यूज में जबरदस्त उछाल
खोजी ना बलमुआ दिया बारी (Khoji Na Balamua Diya Bari) गाने को यशी म्यूजिक (Yashi Music) द्वारा 2018 में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। लेकिन इस गाने की लोकप्रियता (Popularity) इतनी तगड़ी है कि अब तक इस गाने को 25.85 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। मतलब, 2024 में भी इस गाने का क्रेज (Craze) कम नहीं हुआ है।
फैंस अब भी इस गाने को बार-बार देखना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें खेसारी और काजल की जोड़ी एकदम टनाटन लग रही है। शादी की पहली सुबह का यह गाना इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देखे बिना नहीं रह पाते। खेसारी लाल यादव की मस्तीभरी हरकतें और काजल राघवानी की शर्मीली अदाएं इसे और भी खास बनाती हैं।
गाने का मजेदार सीन
गाने की सबसे मजेदार (Funny) बात यह है कि इसकी थीम (Theme) बिल्कुल देसी अंदाज में सेट की गई है। सुबह-सुबह जब खेसारी लाल यादव उठते हैं, तो उनका ध्यान काजल राघवानी की नथ (Nose Ring) पर जाता है, जो अचानक गायब हो गई होती है। और फिर खेसारी लाल यादव अपने मजाकिया अंदाज में पूछते हैं-
गाने में स्टार कास्ट और म्यूजिक की धूम
इस जबरदस्त रोमांटिक (Romantic) और मजेदार गाने को खेसारी लाल यादव और सरोदी बोहरा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल प्यारे लाल कवि ने लिखे हैं, और इसका संगीत (Music) मधुकर आनंद ने तैयार किया है। गाने की ट्यून (Tune) इतनी जबरदस्त है कि एक बार सुन लो, तो बार-बार गुनगुनाने का मन करता है।
फिल्म दुल्हिन गंगा पार के का क्रेज अब भी बरकरार
फिल्म दुल्हिन गंगा पार के ने 2018 में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। इसे असलम शेख ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर भी अहम किरदारों में थे। इस फिल्म की कहानी, गाने और कॉमेडी ने इसे सुपरहिट बना दिया था।
अब अगर आप इस फिल्म को फिर से देखना चाहते हैं, तो बता दें कि दुल्हिन गंगा पार के अब Zee5 ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। यानी घर बैठे मजे लीजिए और खेसारी-काजल की जोड़ी के धमाकेदार परफॉर्मेंस (Performance) का लुत्फ उठाइए!
कमेंट सेक्शन में आई बाढ़
गाने के यूट्यूब वीडियो (YouTube Video) पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन (Reaction) देखने को मिल रहा है। कमेंट सेक्शन (Comment Section) में लोग इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई लिख रहा है- ऐसे गाने आजकल क्यों नहीं बनते? तो कोई कह रहा है खेसारी और काजल की जोड़ी को फिर से साथ लाना चाहिए!