trendsofdiscover.com

UP News: उत्तर प्रदेश मे इन 2 जिलों के वासियों को मिली नए हाईवे की सौगात, इसके लिए इन 65 गांवों की जमीनें होगी अधिग्रहण, जाने

UP News: अलीगढ़ से आगरा तक का सफर जल्द होगा आसान. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भी फोरलेन निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। नया हाईवे अलीगढ़, हाथरस और आगरा के 65 गांवों से होकर गुजरेगा। वर्तमान में, डीपीआर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट नोएडा की एक निजी संस्था एसए इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से तैयार की जा रही है।
 | 
UP News, YOGI sarkar , नए हाईवे

UP News: अलीगढ़ से आगरा तक का सफर जल्द होगा आसान. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भी फोरलेन निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। नया हाईवे अलीगढ़, हाथरस और आगरा के 65 गांवों से होकर गुजरेगा। वर्तमान में, डीपीआर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट नोएडा की एक निजी संस्था एसए इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से तैयार की जा रही है।

सड़क कितने लेन की है

अलीगढ़ से आगरा की दूरी लगभग 85 किमी है। सड़क फिलहाल दो लेन की है। यह सड़क मडराक, सासनी, हाथरस, सादाबाद और खंदौली को आगरा से जोड़ती है। अलीगढ़ से आगरा पहुंचने में अभी भी ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। ट्रैफिक जाम भी एक समस्या है. बीच में दो जगहों पर टोल भी वसूला जाता है. लोग लंबे समय से इसे फोरलेन बनाने की मांग कर रहे हैं।

कितने गांवों का अधिग्रहण किया गया

इसका निर्माण भारतमाला परियोजना के पैकेज दो के तहत किया जाएगा। इंटर कॉरिडोर और आर्थिक रूप से इसका विकास किया जाएगा. एनएचएआई ने अपनी डीपीआर के लिए एक निजी संस्था का चयन किया है। अब प्रशासन से गांव की तस्वीर मांगी गई है. 

इस सड़क के निर्माण के लिए 65 गांवों से जमीन ली जानी है. इनमें अलीगढ़ की कोल और इगलास तहसील के 11 गांव, हाथरस की सासनी, हाथरस और सादाबाद तहसील के 51 गांव और आगरा की एत्मादपुर तहसील के तीन गांव शामिल हैं। प्रशासन अब इन गांवों को राजस्व मानचित्र पर दर्ज करने का काम कर रहा है।

यह हाईवे किस गांव से होकर गुजरेगा?

अलीगढ़ जिले में कोल तहसील के बढ़ौली फतेह खां, बैरमगढ़ी, तोछीगढ़, कनौरा, हाजीपुर चौहटा, दयानतपुर रसीला, मनोहरपुर कायस्थ, मैनाथ, समस्तपुर कीरत, इगलास का परिला, असरोई शामिल हैं।

हाथरस जिले की सासनी तहसील में बसगोई, कोरना चमरुआ, बमनई, तिहैया नगला करवा, गदाई, खजुरिया, लुहेटा खुर्द कला, सादाबाद तहसील में बिचपुरी, कजरोठी, मीरपुर, जगरार, छौरा गदौआ, हरदपुर, गढ़ी नंदराम, संदलपुर, नगला भीखा, अबूपुर, सिगरार, डेडामई, नहलोई, विघेपुर, जसराना, लरौटा, जिरौली, मोहरिया, नगला गढ़, बिछिया, मुंगसा, टुकसान, नगला मणि, बिसरांत, धतूरा खुर्द, नगला नंदराम, ककरावली, बिष्णुदास, केशरगढ़ी, मगटई, दौलताबाद, रामगढ़, अदलपुर , नौगवां, दागशाह, ताजपुर, कुम्हेरी, सारोठ, कुरसंडा, गौंचा, सिस्टा, नसीरपुर, कंजौली

इनमें आगरा जिले की एत्मादपुर तहसील के खंदौली शहर, पंत खेड़ा और रामनगर खंडौली शामिल हैं।

Latest News

You May Like