trendsofdiscover.com

यूपी में पूर्व विधायक समेत 21 किसानों की 102 बीघा फसल जलकर राख, राजस्व टीम ने किया सर्वे

बनगवां गांव में गेहूं की पकी खड़ी Fasal में अचानक आग लगने से कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। भीषण आग से 21 किसानों की 102 बीघे Fasal नष्ट हो गई।किसानों ने फसलों को बचाने के लिए कई प्रयास किए।
 | 
102 bighas of crops burnt to ashes

हसेरन के सकतपुर, बनगवां गांव में गेहूं की पकी खड़ी Fasal में अचानक आग लगने से कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। भीषण आग से 21 किसानों की 102 बीघे Fasal नष्ट हो गई।किसानों ने फसलों को बचाने के लिए कई प्रयास किए। करीब दो घंटे तक आग नहीं थमी। दमकल की गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सका।

21 किसानों की 102 बीघा Fasal जलकर हुई खाक
किसानों ने फसलों को बचाने के लिए कई प्रयास किए। करीब दो घंटे तक आग नहीं थमी। दमकल की गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक आग की चपेट में 21 किसानों की 102 बीघा Fasal जलकर खाक हो गई। जिसमें पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह की भी Fasal जलकर नष्ट हो गई है।

नायब तहसीलदार अमित पाठक, राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, लेखपाल राकेश वर्मा, अवध नारायण पांडेय ने सर्वे किया। जिसमें छह लाख, सात हजार रुपये का नुकसान होने का आंकलन किया गया। रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को दे दी गई। तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि पीड़ित किसानों को जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।

102 bighas of crops burnt to ashes

पीड़ित किसानों की सूची

  • सुखसेनपुर गांव के गजेंद्र सिंह
  • मंगदपुर्वा गांव के सुखेंद्र
  • सुखसेनपुर गांव के प्रदीप, दीपक, मीरा देवी पत्नी रामनरेश, चंद्र प्रकाश, उमेश चंद्र, अनिल कुमार, वीरेश्वर सिंह, ओमवती पत्नी जितेंद्र सिंह, अरविंद प्रताप सिंह पूर्व विधायक, नागेंद्र, प्रमोद, सतेंद्र बाबू, दिनेश, रवि प्रताप, राजपाल, जालिम, रुकमणि पत्नी मोहन व अरिदमन सिंह।

Latest News

You May Like